बुरहानपुर

बुरहानपुर : कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया पदभार ग्रहण

शासकीय योजनाओं व शासन की प्राथमिकता विषयों पर पारदर्शिता सक्रियता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

बुरहानपुर : कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया पदभार ग्रहण

शासकीय योजनाओं व शासन की प्राथमिकता विषयों पर पारदर्शिता सक्रियता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।


बुरहानपुर -मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल द्वारा बुरहानपुर जिले में कलेक्टर हर्ष सिंह की पदस्थापना की गई है। शासन आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्री सिंह ने शुक्रवार, 31 जनवरी, 2025 को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी सिंह, पूर्व में कलेक्टर जिला डिण्डोरी के पद पर सेवायें दे रहे थे। जिनका राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार बुरहानपुर जिले में स्थानांतरण हुआ है।
नवागत कलेक्टर ने जिला अधिकारियों की ली बैठक
पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान से जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं अन्य बिन्दुओं पर जानकारी भी प्राप्त की। नवागत कलेक्टर सिंह ने जिला अधिकारियों को शासकीय कार्यों, शासकीय योजनाओं व शासन की प्राथमिकता विषयों पर पारदर्शिता, सक्रियता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!