मध्यप्रदेश : बुरहानपुर जिले मे पांचवां भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी महोत्सव 11 व 12 जनवरी 2025 को होगा आयोजित
मैक्रो विज़न में 11 एवं 12 जनवरी को एफ ग्रेट के 50 वैज्ञानिक बुरहानपुर आयेंगे

मध्यप्रदेश बुरहानपुर जिले मे पांचवां भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी महोत्सव 11 व 12 जनवरी 2025 को होगा आयोजित
मैक्रो विज़न में
11 एवं 12 जनवरी को एफ ग्रेट के 50 वैज्ञानिक बुरहानपुर आयेंगे
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर मैक्रो विज़न एकेडमी में आयोजित होगा। शिक्षाविद आनंद चौकसे ने पत्रकारो को जानकारी देते बताया कि यह मेगा इवेंट रमन साइंस एंड टेक्रोलॉजी फाउंडेशन भारत, मैक्रो विजन एकेडमी बुरहानपुर, नेशनल कौंसिल ऑफ़ टीचर्स साइंटिस्ट , इंडियन प्लेनेटरी सोसायटी मुंबई,भाभा नेशनल रिसर्च एकेडमी ,नेशनल चिल्ड्रन मैथ्स एकेडमी , एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल कौंसिल ऑफ यंग साइंटिस्ट संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा।
इस मेगा इवेंट में देश भर के साइंटिस्ट चीफ गेस्ट होगे। जिसमें मुख्य रूप से डॉ डी के त्रिपाठी दिल्ली,डॉ बी के त्यागी दिल्ली, डॉ जे जे रावल मुंबई, इंज बी एन राव रायपुर,डॉ दिलीप भट्ट, डॉ डी के पाण्डे दिल्ली, विनोद कुमार सोनवाने के अलावा लगभग 40 साइंटिस्ट उपस्थित रहेंगे। आनंद सर ने बताया कि भारत में विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी मैक्रो विजन में लगाई जाएगी। जिसका शुभारंभ 11 जनवरी सुबह 10 बजे होगा।
मैक्रो विजन में लगने वाली इस प्रदर्शनी में भारत के लगभग 18 राज्यों के 400 से अधिक विद्यार्थी अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे।
कबीर चौकसे ने बताया कि बुरहानपुर के मैक्रो विज़न में मध्यप्रदेश में पहली बार इस विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज विश्व के किसी भी देश में अगर हम देखें तो बिना भारतीय साइंटिस्ट के कोई देश अकेले चल नहीं सकता। कई विकसित देश में लैब के अंदर कार्य करने वाले भारतीय हैं। अमेरिका में हर छठवें मरीज का इलाज भारतीय डॉक्टर कर रहे हैं। आज के समय में सभी विकसित देशों में भारतीयों ने हमारा सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारत में अब तक जो विज्ञान के क्षेत्र में कार्य हुआ है उससे ऐसा वातावरण बनेगा जो भारत को विज्ञान के क्षेत्र में लीडर बनायेगा। अभी भारत विकासशील देशों में है लेकिन अगर हमें विश्व गुरु बनना है तो उसमें विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।